चुनाव प्रचार पर निकले संबित पात्रा, गरीब महिला को अपने हाथ से खिलाया खाना(Video)

Sunday, Mar 31, 2019 - 04:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इस चुनावी समर में नेेतागण लोगों को लुभाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। जहां कुछ भगवा रंग में रंग गए हैं तो कहीं दिग्गज नेता आम जनता से रूबरू हो रहे हैं। वहीं इसी बीच भाजपा के तेजतर्रार प्रवक्ता संबित पात्रा का भी एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। 


संबित ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी कर लिखा कि पुरी के एक छोटे से गांव में रहने वाली एक बूढ़ी विधवा मां, उसकी तीन बेटियां जिनमें 2 दिव्यांग व बेटा मजदूरी करता है। ऐसी मां का घर बनाने का काम नरेंद्र मोदीजी ने किया है। उन्होने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि यह मेरा अपना परिवार है, मां ने खाना बनाकर खिलाया। मैंने अपने हाथों से इन्हें खाना खिलाया और मैं यह मानता हूं कि इनकी सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है।


वीडियो में भाजपा प्रवक्ता जमीन पर बैठकर भोजन खाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सफेद और गेरुआ कपड़ा पहना हुआ है। उनके पास एक  महिला चूल्हे पर खाना पका रही है, जिसे पात्रा खुद खाना खिला रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को लेकर वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। लोगो ने पूछा कि जब प्रधानमंत्री ने सिलिंडर मुहैया करा दिया है तो चूल्हे पर भोजन क्यों बन रहा है। दरअसल पात्रा ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह अपने लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। 

 

 

vasudha

Advertising