जम्मू दी कुड़ी बनी मिसालः भारतीय वायु सेना में सिलेक्ट हुई  फ्लाइंग ऑफिसर

Friday, Aug 20, 2021 - 05:07 PM (IST)


जम्मू: बेटियां बेटोंसे कहीं कम नहीं होती हैं और इस बात को बेटियां हर मौके पर साबित करती हैं। एक ऐसा ही गर्व का क्षण जम्मूवासियों के लिए आया है। संभाग के सांबा जिले की बेटी भारतीय वायु सेना में  फ्लाइंग ऑफिसर  के तौर पर चयनित हुई है और देश की सेवा में अब योगदान देगी।


सांबा के सीमावर्ती गांव कंगवाला की प्रियंका चैधरी की सिलेक्शन इंडियान एयरफोर्स में बतौर  फ्लाइंग ऑफिसर  होने से सिर्फ उसके परिवार को गर्व महसूस नहीं हो रहा है बल्कि पूरा संाबा और जम्मू संभाग उस पर गर्व कर रहा है।

प्रियंका के पिता भी भारतीय सेना का हिस्सा रहे हैं। बचपन से ही पिता के नक्शेकदम पर चलती आ रही प्रियंका भारतीय सेना में सेवाएं देना चाहती थी। उसका सपना साकार होने पर उसे पूरे जिसे बधाईयां मिल रही हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising