कोविड को लेकर  गृहमंत्रालय के निर्देश भी नहीं मान रहा साम्बा जिला प्रशासन

Friday, Sep 11, 2020 - 07:16 PM (IST)

साम्बा(संजीव): पूर्व पार्षद बबल गुप्ता ने आरोप लगाया है कि अनलॉक के चलते तमाम प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं और केंद्रिय गृह मंत्रालय द्वारा भी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन साम्बा जिला प्रशासन इन्हें नहीं मान रहा है और आज भी साम्बा जिले में बाजारों के खुलने का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे रखा गया है जो सरासर गलत है।  पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद ने कहा कि कोरोना और लॉकडाउन की आड़ में दफ्तरों में काम करवाने के लिए जाने वाले आम लोग भी प्रताडि़त हो रहे हैं।

 

डोमिसाईल बनाने के लिए प्राथियों से 2005 के वोटर लिस्ट मांगी जा रही है जो डीसी आफिस में है लेकिन डीसी आफिस गत कई दिनों से आम लोगों के लिए प्रतिबंधित है। गुप्ता ने कहा कि विजयपुर एसडीएम (सब रजिस्ट्रार) कार्यालय में भी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है और अधिकारियों के बैठने और लोगों से मिलने का कोई समय निधार्रित नहीं है। विजयपुर पुलिस थाना भी कोरोना के चलते आम लोगों के लिए बंद है जिससे आम लोग परेशान हो रहे है। पूर्व पार्षद ने उपराज्यपाल से आग्रह किया कि वह इस ओर ध्यान दें और लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

Monika Jamwal

Advertising