सलमान खान को सांप ने काटा, पनवेल के फार्म हाउस पर क्रिसमस मनाने गए थे एक्टर

Sunday, Dec 26, 2021 - 12:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया है। हालांकि इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 25 दिसंबर की रात सलमान के पनवेल स्थित फार्म हाउस की है, जहां वह परिवार समेत क्रिसमस मनाने गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक सांप जहरीला नहीं था। ऐसे में सलमान खान पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है। सांप के काटने के बाद सलमान खान को नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया था। आज सुबह करीब नौ बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। सलमान खान अपने फार्महाउस पर मौजूद हैं। 

27 दिसंबर को मनाएंगे अपना जन्मदिन
बता दें कि, सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के कारण भाई जान इस बार अपना जन्मदिन बड़े जोर-शोर से नहीं मनाएंगे। इस बार सलमान खान की बर्थडे पार्टी छीटी होनी वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान अपना बर्थडे पनवेल फार्महाउस पर मनाने वाले हैं। पार्टी में परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। वैसे तो सलमान खान की बर्थडे पर गेस्ट लिस्ट काफी लंबी होती है, लेकिन दो सालों से कोरोना के दौरान उन्होंने अपना जन्मदिन काफी सिंपल तरीके के साथ सेलिब्रेट किया है। 

rajesh kumar

Advertising