सांप ने सलमान खान को हाथ पर तीन बार काटा, खुद बताई पूरी सच्चाई

Monday, Dec 27, 2021 - 11:29 AM (IST)

मुंबईः  क्रिसमस सेलिब्रेट करने अपने फार्म हाउस गए सलमान खान को शनिवार एक जहरीले सांप ने काट लिया था जिसके बाद उन्हें तड़के सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बीच सलमान ने सांप काटने की घटना का विस्तार से जिक्र किया है।  
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान खान ने कहा कि एक सांप मेरे फार्महाउस में घुस गया था। मैं उसे एक छड़ी का उपयोग करके बाहर ले गया। सलमान ने बताया कि बाहर ले जाते वक्त सांप धीरे-धीरे उनके हाथ पर चढ़ गया। उसे दोबारा पकड़ा जिस दौरान उसने तीन बार काट लिया।  सलमान ने बताया है कि वे अस्पताल में भर्ती रहेफिलहाल वह ठीक हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सलमान फार्महाउस लौट आए और अपना 56वां जन्मदिन मनाया। अभिनेता आमतौर पर अपना जन्मदिन मुंबई के बाहरी इलाके में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ फार्महाउस में ही मनाते हैं। ऑनलाइन शेयर की गई कई तस्वीरों और वीडियो में सलमान केक काटते नजर आए।  
 
 

Anu Malhotra

Advertising