चंडीगढ़ ट्राइसिटी में सलमान खान की एंट्री: GB Realty के साथ मिलकर बदलेंगे लग्जरी रियल एस्टेट का चेहरा
punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 08:57 PM (IST)
चंडीगढ़: बॉलीवुड के 'दबंग' अभिनेता सलमान खान अब चंडीगढ़ ट्राइसिटी के रियल एस्टेट सेक्टर में एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, जिसने ट्राइसिटी के प्रॉपर्टी बाजार में हलचल पैदा कर दी है।
लग्जरी रियल एस्टेट का बदलेगा स्वरूप
सलमान खान ने संकेत दिया है कि वह GB Realty के गुरिंदर भट्टी के साथ मिलकर एक बेहद खास और बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। अपनी पोस्ट में सलमान ने लिखा, "Chandigarh Tricity ki Luxury Real Estate ka chehra badalne wala hai." इसके साथ उन्होंने आगे लिखा, "हो जाइए तैयार... एक नए स्वैग, एक नई क्लास और एक नए दौर के लिए। मैं और GB Realty कुछ बिल्कुल Legendary लेकर आ रहे हैं। Stay Tuned!" अभिनेता ने इस आगामी प्रोजेक्ट को 'Legendary' करार दिया है।
बाजार में बढ़ी उत्सुकता
इस घोषणा के बाद से ही ट्राइसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) के रियल एस्टेट बाजार में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, अभी तक सलमान खान या GB Realty की ओर से इस प्रोजेक्ट की सटीक लोकेशन, प्रकृति या लॉन्च की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
फिलहाल केवल टीज़र
इस पोस्ट को एक आगामी लक्जरी प्रोजेक्ट के टीज़र के रूप में देख रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सलमान खान और GB Realty का यह गठबंधन ट्राइसिटी के रियल एस्टेट परिदृश्य में क्या नया बदलाव लेकर आता है। निवेशकों और प्रशंसकों को अगले बड़े खुलासे का बेसब्री से इंतजार है।
