Bollywood के सुपरस्टार के जाने-माने बॉडीगार्ड के घर पसरा मातम, बेहद करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा

punjabkesari.in Friday, Aug 08, 2025 - 09:37 AM (IST)

नेशनल डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के जाने-माने बॉडीगार्ड शेरा इस समय गहरे दुख में हैं। उनके 88 वर्षीय पिता सुंदर सिंह जॉली का निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इस दुःख की घड़ी में सलमान खान के फैंस और शेरा के शुभचिंतक सोशल मीडिया पर उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

PunjabKesari

शेरा ने बयान जारी कर दी जानकारी

शेरा ने खुद एक आधिकारिक बयान जारी कर अपने पिता के निधन की सूचना दी है। उन्होंने लिखा, "मेरे पिता श्री सुंदर सिंह जॉली आज परलोक सिधार गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे मेरे निवास स्थान से शुरू होगी।" इस खबर के बाद से हर कोई शेरा को सांत्वना दे रहा है और उन्हें हिम्मत रखने की बात कह रहा है।

PunjabKesari

इसी साल की शुरुआत में शेरा ने अपने पिता के 88वें जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने पिता को 'मेरे ईश्वर, मेरी प्रेरणा' बताया था।

PunjabKesari

शेरा का काम

शेरा पिछले कई दशकों से सलमान खान के साथ हैं और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। वह अपनी खुद की एक सेलिब्रिटी सुरक्षा कंपनी 'टाइगर सिक्योरिटी' के मालिक भी हैं। सलमान खान के अलावा उन्होंने करीना कपूर खान, ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ जैसे कई बड़े बॉलीवुड सितारों को भी सुरक्षा दी है। इसके साथ ही उन्होंने माइक टायसन और जस्टिन बीबर जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों को भी सुरक्षा प्रदान की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News