पड़ोसी पर किए केस में बोले सलमान खान- ''धर्म को बीच में क्यों ला रहे हो, मेरे भाइयों ने हिंदू महिलाओं से शादी की, मेरी मां हिंदू है''

Saturday, Jan 22, 2022 - 03:49 PM (IST)

मुंबईः  बाॅलीवुड के दंबग एक्टर सलमान खान इन दिनों पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान सलमान ने अपने वकील के जरिए पड़ोसी पर बेवजह उनकी धार्मिक पहचान को विवाद में घसीटने का आरोप लगाया। 
 

दरअसल, सलमान खान ने एक दीवानी मुकदमा दायर कर आरोप लगाया है मुंबई के पास पनवेल में फार्महाउस के पास एक भूखंड के मालिक केतन कक्कड़ ने एक YouTube चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्हें बदनाम किया।
 

एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान के वकील प्रदीप गांधी ने गुरुवार को अदालत के सामने केतन कक्कड़ के पोस्ट और साक्षात्कार के बड़े हिस्से को पढ़ा। उन्होंने कहा कि केतन ने अभिनेता पर 'D गैंग के लिए एक मोर्चा होने का आरोप लगाया है और उनकी धार्मिक पहचान पर टिप्पणी की है। प्रदीप गांधी ने कहा कि केतन ने आरोप लगाया था कि सलमान केंद्र और राज्य स्तर पर सत्तारूढ़ दल से जुड़े थे। इसके साथ ही अभिनेता पर बाल तस्करी के भी आरोप लगाए। यही नहीं उन्होंने कहा कि कई फिल्मी सितारों के शव को उनके फार्महाउस में दफनाया गया है।
 

इस पर सलमान ने अपने वकील के माध्यम से जवाब देते हुए कहा कि बिना उचित सबूत के, ये सभी आरोप प्रतिवादी की कल्पना की उपज हैं। एक संपत्ति विवाद में, आप मेरी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को खराब क्यों कर रहे हैं। आप धर्म को क्यों ला रहे हैं? मेरी मां एक हिंदू और  मेरे पिता एक मुस्लिम हैं। और मेरे भाइयों ने हिंदुओं से शादी की है। हम सभी त्योहार मनाते हैं। 
 

Anu Malhotra

Advertising