राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमलों की सज्जाद लोन ने की निंदा

Saturday, Mar 16, 2019 - 01:24 PM (IST)

श्रीनगर : पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने दक्षिण कश्मीर में दो घटनाओं में राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाये जाने की निंदा की और जम्मू-कश्मीर प्रशासन से इन हमलों के दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई करने को कहा।  पुलवामा जिले के गुलजारपुरा में वीरवार देर रात को आतंकवादियों की गोलीबारी में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि अनंतनाग जिले में नेशनल कांफ्रेंस के एक कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल कर दिया गया था।    


लोन ने कहा कि एक बार फिर राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। बिजबिहारा में नेकां कार्यकर्ता को निशाना बनाया जाना न केवल निंदनीय है बल्कि यह आत्मनिरीक्षण किये जाने का भी संकेत है। पिछले तीन दशकों में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या करके कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।
 

Monika Jamwal

Advertising