संत या ढोंगी? स्वामी नारायण पंथ से जुड़े संत ने किया हिंदू देवताओं अपमान

Saturday, Jul 04, 2020 - 10:52 PM (IST)

नेशनल डेस्कः स्वामी नारायण संप्रदाय पंथ से जुड़े एक संत ने हिंदू देवताओं का अपनाम किया है। उन्होंने हिंदुओं की धार्मिक मान्यताओं को चोट पहुंचाई है। दरअसल, इंटरनेट पर काफी समय से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्वामी नारायण संप्रदाय से जुड़ा एक संत कैसे हिंदू देवताओं के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।

वीडियो में संत कह रहा है कि कैसे एक बार स्वामी नारायण ने अपने एक शिष्य को बताया कि उन्होंने भगवान ब्रह्मा को पेशाब करते हुए देखा था। यह वीडियो स्पष्ट रूप से भगवान ब्रह्मा का अपमान है और हिंदू समुदाय के सभी संतों और लोगों को नाराज कर दिया है। स्वामियों के भेष में इस तरह के आवेग में हिंदू धर्म के घृणा और नफरत की भावना फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।


यह सही समय है जब हिंदू धर्म और सनातन धर्म के लोगों को एक साथ आना चाहिए और धर्म की बेहतरी के लिए और ईश्वर में अपनी आस्था के लिए इस तरह के नकली स्वामियों का भंडाफोड़ करना चाहिए। हिंदू धर्म को खत्म करने से पहले इन नकली स्वामियों की असलियत सबके सामने लाना आवश्यक है।

 

Yaspal

Advertising