पश्चिम बंगाल: गंगासागर में भगदड़, 6 की मौत

Sunday, Jan 15, 2017 - 11:11 PM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दक्षिण चौबीस परगना जिले में स्थित सागर द्वीप के कुचुबेरिया इलाके में आज भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।  पश्चिम बंगाल में हर वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर गंगासागर मेला लगता है। श्रद्धालु गंगासागर में पवित्र डुबकी लगाने के बाद कोलकाता लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि यह भगदड़ शाम पांच बजकर 45 मिनट पर उस समय मची जब श्रद्धालु कोलकाता पहुंचने के लिए कुचुबेरिया में नाव पर सवार होने के लिए उमड़ पड़े थे। हादसे में मारे गए लोगों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

राज्य के सुन्दरबन विकास मंत्री एम पाखीरा ने बताया कि कुछ श्रद्धालु दम घुटने के कारण बेहोश हो गए और उन्हें अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया जहां छह लोगों की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। सभी मृतक महिलाएं है और उनमे से तीन उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। 

Advertising