कश्मीर के केसर की पैदावार को बेहतर करने में जुटा है एडवांस रिसर्च सेंटर

Wednesday, Nov 11, 2020 - 03:52 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर का सेब ही नहीं बल्कि केसर भी विश्वभर में प्रसिद्ध है।  केसर की फसल किसानों की आमदनी का एक प्रमुख साधन है। प्रशासन केसर की बेहतर पैदावार के लिए काफी काम कर रहा है। पंपोर के दुस्सू क्षेत्र में एडवांस रिसर्च सेंटर इसमें अहम योगदान दे रहा है।


केसर की खेती से लेकर रिसर्च सेंटर किसानों को अन्य सुविधाएं भी दे रहा है। एक उत्पादनकर्ता सईद मोहिउदीन ने कहा कि पहले वे लोग पांरपरिकतरीके से खेती करते थे पर अब उन्हंे आधुनिक तरीके सिखाए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार की नेशनल सैफरन मिशन की तरफ से एडवांस रिसर्च स्टेशन बनायागया है जो केसर के गुणवता वाले बीज मुहैया करवाता है। यह केन्द्र सुकास्ट द्वारा स्थापित किया गया है। इसके प्रोफेसर  डा मुदसर हफीज खान ने कहा कि वे कृषि विभाग के साथ मिलकर किसानों तक पहुंच बनाते हैं। खेतों में जाते हैं और उन्हें आधुनिक तरीके समझाते हैं। किसानों को डिरप सिस्टम, अच्छे बीज और अन्य चीजें मुहैया करवाई जारही है। इस बात पर जोर दिया है कि केसर की बेहतर पैदावार बाजार में पहुंचे।
 

Monika Jamwal

Advertising