सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, दूसरे दिन भी नगर परिषद कार्यालय में धरना

Thursday, Jul 02, 2020 - 05:37 PM (IST)

कठुआ :  नियमित किए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का संघर्ष जारी है। अपनी हड़ताल के वीरवार को दूसरे दिन भी कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना देकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से उन्हें नियमित किए जाने की मांग की। सफाई कर्मियों ने कहा कि वे लोग पिछले कई सालों से अस्थायी तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। दिन रात काम करने के बावजूद उन्हें उनके हकों से वंचित रखा जा रहा है। जिसके चलते वे संघर्ष को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वे यही मांग करते हैं कि पूर्व की भांति सफाई कर्मियों को नियमित किया जाए। न कि फार्म संबंधी प्रक्रिया को अपनाया जाए। उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा न किया गया तो वह आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising