कोरोना की रोकथाम के लिए बड़ी-ब्राह्मणा नगर पालिका ने शुरू की सेनिटाइजेशन ड्राइव

Tuesday, Aug 25, 2020 - 03:02 PM (IST)

साम्बा : कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए म्युनिसिपल कमेटी बड़ी ब्राह्मणा द्वारा आज सेनिटाइजेशन ड्राइव की शुरुआत की गई। नगर पालिका की वार्ड-5 इस अभियान को शुरू किया गया। अभियान से पहले नगर पालिका समिति के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने सफाई कर्मचारियों को उनके सामान भेंट किया। 


    नगर पालिका के अध्यक्ष पूर्ण चंद की अध्यक्षता में शुरू हुए इस सेनिटाइजेशन ड्राइव के दौरान कार्यकारी अधिकारी जोधराज भी मौजूद रहे जिन्होंने सफाई अभियान की निगरानी की। इस मौके पर ना अध्यक्ष पूर्ण चंद ने बताया कि सभी पार्षदों व स्थानीय लोगों की काफी लंबे समय से यह मांग थी कि कोरोना की रोकथाम के लिए जोरदार सफाई अभियान शुरु किया जाए और हरेक वार्ड को कवर किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बड़ी ब्राह्मणा की हर वार्ड में ऐसा ही सैनिटाइजेशन ड्राइव चलाया जाएगा।
 

Monika Jamwal

Advertising