Video- रूसी अधिकारी ने शेक हैंड के लिए बढ़ाया हाथ, राजनाथ सिंह ने नमस्ते से दिया जवाब

Thursday, Sep 03, 2020 - 03:48 PM (IST)

नेशनल डेस्कः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को रूस की राजधानी मास्को पहुंचे। राजनाथ सिंह के मास्क पहुंचने पर एक वीडियो सामने आया जिसे लोग काफी पंसद कर रहे हैं। मेजर जनरल बुखतीव यूरी निकोलाईविच ने हवाई अड्डे पर राजनाथ सिंह की अगवानी की। इस दौरान वे एयपोर्ट पर मौजूद सैन्य अधिकारियों से मिल रहे थे, तभी एक रूसी अधिकारी ने राजनाथ सिंह से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, जिसका जवाब रक्षा मंत्री ने नमस्ते करके दिया।

 

 रक्षा मंत्रालय ने ट्विटर पर राजनाथ सिंह के मॉस्को पहुंचने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ रक्षा मंत्री कार्यालय ने लिखा, 'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को पहुंच गए हैं।' वीडियो में दिख रहा है कि एक रूसी अधिकारी ने सैल्यूट करने के बाद अपना हाथ राजनाथ की तरफ आगे बढ़ाया तो रक्षा मंत्री ने उन्हें नमस्कार से जवाब दिया। इस बीच राजनाथ अधिकारी को कुछ कहते नजर आ रहे हैं। राजनाथ सिंह ने सभी को नमस्ते करते हुए अभिवादन किया। बता दें कि राजनाथ सिंह रूस के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। सिंह 5 सितंबर तक मॉस्को में रहेंगे। इस दौरान, शंघाई सहयोग संगठन में रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

Seema Sharma

Advertising