कनाडा-अमेरिका छोड़िए! भारतीयों के लिए रूस में नौकरी का बड़ा ऑफर, इन सेक्टर में बढ़ी डिमांड

punjabkesari.in Monday, Aug 25, 2025 - 07:10 PM (IST)

International Desk:  भारतीय युवाओं के लिए रोजगार का एक नया और सुनहरा अवसर रूस में सामने आया है। अब कनाडा और अमेरिका की लंबी व महंगी इमिग्रेशन प्रक्रियाओं से जूझने की ज़रूरत नहीं है। रूस की कई कंपनियां भारतीय कामगारों और पेशेवरों को नौकरी देने में रुचि दिखा रही हैं। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार  ने रूसी सरकारी समाचार एजेंसी  टीएएसएस  से बातचीत में बताया कि विशेषकर  मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की कंपनियां भारतीय नागरिकों की भर्ती को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि रूस को बड़ी संख्या में  कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता है, और भारत इस जरूरत को पूरा करने के लिए एक भरोसेमंद साझेदार बन सकता है।

ये भी पढ़ेंः-रूस से तेल खरीद पर अड़ा भारत, अमेरिका को दिया कड़ा जवाब- जहां ‘सबसे अच्छा सौदा' मिलेगा वहीं से खरीदेंगे

उन्होंने यह भी बताया कि रूस में भारतीय कामगारों और छात्रों की संख्या बढ़ने के कारण भारतीय वाणिज्य दूतावास के कार्यभार में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह अवसर ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन जैसे पश्चिमी देश आव्रजन नीतियों को सख्त कर रहे हैं। वहीं रूस में भारतीयों के लिए नए दरवाजे खुल रहे हैं। वर्तमान में रूसी नियमों, कानूनों और कोटा प्रणाली के तहत भारतीयों की नियुक्ति की जा रही है।अधिकतर भारतीय कामगार अब तक निर्माण और कपड़ा उद्योग में कार्यरत रहे हैं, लेकिन अब मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में उनकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

ये भी पढ़ेंःजम्मू से इस्लामाबाद तक मंडराया खतरा ! भारत ने दिखाई इंसानियत, पाकिस्तान को किया अलर्ट

यही वजह है कि भारतीय कामगारों के लिए रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वर्तमान में रूस में भारतीय समुदाय की अनुमानित संख्या लगभग 14,000  है। इसके अतिरिक्त, करीब 1,500 भारतीय मूल के अफगान नागरिक भी वहां रहते हैं। वहीं, करीब 4,500 भारतीय छात्र रूस के विभिन्न  चिकित्सा और तकनीकी संस्थानों में नामांकित हैं। करीब 90 प्रतिशत भारतीय छात्र 20 प्रमुख विश्वविद्यालयों  में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि अन्य  इंजीनियरिंग, वैमानिकी डिजाइनिंग और कंप्यूटर साइंस जैसे क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News