भारत बंद के विरोध में आत्मदाह करने वाले RSS कार्यकर्ता की मौत

Tuesday, Apr 10, 2018 - 03:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में जातीय संघर्ष से परेशान होकर गत आठ अप्रैल को आत्मदाह करने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता की सोमवार रात नई दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। दवाईयों की दुकान के मालिक और राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कार्यकर्ता रघुवीर शरण गुप्ता (45) ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिडकर आग लगा ली थी। 

पुलिस उपायुक्त अशोक गुप्ता ने बताया कि आग से झुलसे रघुवीर शरण गुप्ता की कल रात नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गुप्ता के परिवार में कुछ पारिवारिक कलह था। वह जाती आधारित प्रदर्शनों से भी परेशान था। उन्हें 80 प्रतिशत झुलसने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से परिजन उपचार के लिये नई दिल्ली ले गये थे।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार गुप्ता समाज और देश के लिये संवेदनशील थे, और हाल ही में देश में हुए जातीय हिंसा को लेकर परेशान थे। वह दस अप्रैल को भारत बंद की अफवाहों से भी परेशान थे।
 

vasudha

Advertising