RSS ने योगी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का किया स्वागत

Saturday, Mar 18, 2017 - 10:18 PM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने का स्वागत किया है। आरएसएस के नेता आर.के. सिन्हा ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर एक निजी टीवी चैनल से अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह सबसे सही फैसला है। 

उन्होंने कहा कि मीडिया के एक धड़े ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जानबूझ कर नकारात्मक अभियान चलाया है जबकि वह विकास के प्रति हमेशा ही समर्पित रहे हैं और विकास से जुड़ी कई योजनाओं को संचालित किया है।

सिन्हा ने कहा कि डाक्टर मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहने के दौरान यह कहकर देश के बहुलतावादी चरित्र को नकारा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का बनता है।

Advertising