अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान त्रिपुरा पहुंचे आरएसएस प्रमुख, मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से करेंगे मुलाकात

Monday, Jan 24, 2022 - 09:04 PM (IST)

अगरतलाः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचे। आरएसएस सूत्रों ने यह जानकारी दी। साल 2017 के बाद, भागवत की यह पहली त्रिपुरा यात्रा है। 

त्रिपुरा सरकार के अधिकारियों ने बताया कि भागवत यहां आरएसएस मुख्यालय सेवा धाम में ठहरेंगे। उनकी यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं क्योंकि उन्हें 'जेड प्लस' सुरक्षा मिली हुई है। 
सूत्रों ने कहा कि भागवत यहां आरएसएस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन से जुड़े मामलों पर चर्चा करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब भी उनसे मुलाकात करेंगे। भागवत 27 जनवरी को त्रिपुरा से रवाना होंगे। 

Pardeep

Advertising