RSS प्रमुख भागवत से मिले रतन टाटा

Thursday, Dec 29, 2016 - 08:15 AM (IST)

नागपुर: टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष रतन टाटा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। टाटा ने आरएसएस मुख्यालय में भागवत के साथ लगभग आधे घंटे तक एकांत में बातचीत की। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता शाइना एनसी थी।

सूत्रों के अनुसार टाटा (79) ने टाटा संस से बाहर हुए सायरस मिस्त्री के संबंध में चर्चा की। मिस्त्री को हाल ही में उनके सभी पद से हटा दिया गया था। उन्होंने केन्द्र सरकार के नोटबंदी के संबंध में भागवत से चर्चा की। वह टाटा संस के अध्यक्ष पद से दिसंबर 2012 में सेवानिवृत्त हो गए थे।

1990 के दशक में टाटा स्टील में रूसी मोदी, टाटा केमिकल्स में दरबारी सेठ, इंडियन होटल्स में अजीत केरकर और वोल्टास में ए एच टुबैकोवाला जैसे प्रसिद्ध लोग थे। टाटा के बाद मिस्त्री को अध्यक्ष बनाया गया था और लोगों को विश्वास था कि मिस्त्री लंबे समय तक टाटा में रहेंगे लेकिन वह भी पांव नहीं जमा पाए। 

Advertising