तस्वीराें में देखें, कैसे नहर में बहते 500-1000 रुपए नाेटाें पर टूट पड़े लाेग!

Monday, Dec 05, 2016 - 02:58 PM (IST)

नई दिल्लीः देश में नोटबंदी के बाद कालाधन धीरे-धीरे बाहर आ रहा है। काेई पुराने नोटों को जला रहा है तो कोई इसे नदी में बहा रहा है। ऐसा ही एक मामला सोमवार सुबह हल्द्वानी के कालाढूंगी क्षेत्र में भी सामने आया है, जहां नहर में 1000 और 500 रुपए के कई पुराने नोट बहते मिले। करीब 6 बजे काठघरिया चौराहे पर रहने वाले कुछ मजदूरों ने नोट बहकर आते देखे, जिसके बाद मजदूर परिवार के साथ नहर में घुस गए।

इस खबर के पता चलते ही हड़कंप मच गया और करीब 2 किमी के दायरे में सैकड़ों लोग नहर में उतरकर नोट ढूढ़ने लगे। कई लोगों को नहर में 500 और 1000 के नोट मिले हैं। खबर मिलते ही एलआइयू, पुलिस और स्पेशल ब्रांच भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि नोटों के मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है। 

Advertising