रोहिंग्या शरणार्थी की झुग्गी में मिले 30 लाख रुपए, पुलिस भी हैरान

Saturday, Aug 11, 2018 - 12:04 PM (IST)

ढाकाः  म्यांमार से निकाले गए रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर दुनिया  में मचे बवाल के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर से जुड़ी है जहां  में जम्मू के चन्नी हिम्मत इलाके में रोहिंग्याओं की झुग्गी बस्ती से पुलिस ने 30 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। इतनी बड़ी रकम रोहिंग्याओं के पास कैसे आई और इसका क्या इस्तेमाल होने वाला था इस बारे में फिलहाल जांच जारी है।

 पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि रोहिंग्याओं की एक झुग्गी में बड़ी मात्रा में कैश है। जब पुलिस ने छापा मारा तो 30 लाख रुपए एक कचरे के ढेर के नीचे कंटेनर और एक सूट केस में  बरामद हुए।कैश मिलने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपी इस्माइल और नूर आलम की उम्र 19 और 21 वर्ष क्रमशः है। दोनों कुछ दिन पहले ही बांग्लादेश से लौटे हैं।

हालांकि, पूछताछ में दोनों युवक यह नहीं बता पाए कि बिना पासपोर्ट के वो भारत में इतनी बड़ी रकम लेकर कैसे पहुंचे। सूत्रों का तो यह तक कहना है कि दोनों पिछले 6 साल से जम्मू में रह रहे हैं। शक जताया जा रहा है कि क्या इतनी बड़ी रकम का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों और ह्यूमन ट्रैफिकिंग में तो नहीं हो रहा था।

 

Tanuja

Advertising