Royal Enfield Himalayan 450 की डिलीवरी के लिए करना होगा इंतजार, कंपनी ने जारी किया वेटिंग पीरियड

Sunday, Mar 10, 2024 - 10:21 AM (IST)

ऑटो डेस्क. Royal Enfield Himalayan 450 पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च की गई थी। हाल ही में इस बाइक का वेटिंग पीरियड सामने आया है। अगर आप भी इस बाइक को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इसकी डिलीवरी के लिए आपको 1 महीने का इंतजार करना पड़ेगा। 


वेटिंग पीरियड


नई दिल्ली में वेटिंग पीरियड 1-2 महीने, चेन्नई और हैदराबाद में 40-45 दिन और मुंबई, बेंगलुरु में 30 दिन तक है। हालांकि, कोलकाता और पुणे में बिना इंतजार किए मोटरसाइकिल घर ले जा सकते हैं।


पावरट्रेन


Royal Enfield Himalayan 450 में नया 452 cc लिक्विड-कूल्ड डीओएचसी सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8,000 rpm पर 39.5 hp की मैक्सिमम पावर और 5,500 rpm पर 40 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स स्लिप एंड असिस्ट क्लटच के साथ जोड़ा गया है। 

Parminder Kaur

Advertising