दिल्ली में खराब मौसम के चलते 15 फ्लाइटों के रूट बदले

Thursday, May 03, 2018 - 05:43 AM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार देर शाम धूल भरी आंधी चलने के बाद भारी बारिश हुई जिसका असर दिल्ली अाने वाली फ्लाइटों पर भी देखा गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट से गुजरने वाली 15 फ्लाइटों के रूटों में तबदीली की गई है। 


जानकारी के मुताबिक शाम पौने पांच बजे शहर में तेज हवाएं चलीं जिसकी रफ्तार 59 किलोमीटर प्रति घंटा थी। मौसम विभाग ने वीरवार को भी बारिश होने की संभावना के साथ आसमान में बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है।

संसद मार्ग, लाजपत नगर और द्वारका समेत शहर के कुछ हिस्सों में बारिश शाम 7.40 बजे शुरू हुई। शहर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। 

 

Pardeep

Advertising