राबर्ट वाड्रा आज ईडी के सामने होंगे पेश (पढ़ें 6 फरवरी की खास खबरें)

Wednesday, Feb 06, 2019 - 02:07 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह मामला कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से विदेशों में संपत्तियां रखने से संबंधित है।

राज्य सभा में जेएनयू मामले पर बोल सकते हैं राजनाथ सिंह
गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज जेएनयू मामले में राज्यसभा में बयान दे सकते हैं। बता दें कि मध्य जनवरी में दिल्ली पुलिस ने जेएनयू मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस की काफी फजीहत हुई। चार्जशीट में कन्हैया कुमार और उमर खालिद समेत कई अन्य को आरोपी बनाया गया है।

भाजपा अध्यक्ष पश्चिमी यूपी दौरे पर
भाजपा अध्यक्ष आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वो यहां दो जिलों में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और बुलंदशहर में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

नितिन गडकरी ओडिशा में करेंगे तीन हाइवे का शिलान्यास
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज तीन राजमार्ग परियोजनाओं के लिए आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं पर 2,345 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इन परियोजनाओं से ओडिशा के खनिज संपन्न अंगुल और ढेंकनाल जिलों का राज्य के अन्य भागों से बेहतर संपर्क सुनिश्चित होगा।

इसरो आज लॉन्च करेगा 10वां उपग्रह
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) फ्रेंच गुएना के अंतरिक्ष केंद्र से अपने 40वें संचार उपग्रह जीसैट-31 को आज प्रक्षेपित करेगा। इसरो के मुताबिक उपग्रह की आयु 15 साल की है। यह कक्षा के अंदर मौजूद कुछ उपग्रहों पर संचालन संबंधी सेवाओं को जारी रखने में मदद मुहैया करेगा और जियोस्टेशनरी कक्षा में केयू-बैंड ट्रांसपोंडर की क्षमता बढ़ायेगा।

खेल
क्रिकेट : भारत बनाम न्यूजीलैंड (पहला ट्वंटी-20)

महिला क्रिकेट : भारत बनाम न्यूजीलैंड (पहला ट्वंटी-20)
क्रिकेट : सौराष्ट्र बनाम विदर्भ (रणजी ट्रॉफी फाइनल)

Yaspal

Advertising