रॉबर्ट वाड्रा ने किए मुंबा देवी के दर्शन, लोगों ने लगाए ''मोदी-मोदी'' के नारे

Friday, May 10, 2019 - 09:23 PM (IST)

नेशनल डेस्कः यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के लिए उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब वह मंदिर दर्शन के लिए गए थे। लेकिन वहां, उनके सामने लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। वह गए तो थे मुंबई में देवी दर्शन के लिए, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के नारे सुनने पड़े।

शुक्रवार को राबर्ट वाड्रा दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर मुंबई के मशहूर मुंबा देवी मंदिर में अचानक पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हुजूम भी पहुंच गया। मुंबा देवी मंदिर एक बेहद संकरे इलाके में स्थित है, जिसकी वजह से यहां हमेशा भीड़ रहती है। बता दें कि मुंबा देवी के नाम पर ही मुंबई शहर का नाम पड़ा है।

बताया जाता है कि राबर्ट वाड्रा को कराए गए वीआईपी दर्शन के लोगों को दर्शन के लिए इंतजार भी करना पड़ा। यही वजह रही कि जब रॉबर्ट वाड्रा दर्शन कर रहे थे और भीड़ “मोदी-मोदी” के नारे लगा रीही थी। वाड्रा को यहां दर्शन के लिए आधा घंटा लगा। उसके बाद वहां तकरीबन  12 बजकर 42 मिनट पर वह मुंबा देवी मंदिर से निकल गए। रॉबर्ट वाड्रा इस समय कई तरह के आरोप झेल रहे हैं।

 

Yaspal

Advertising