सड़क से फिसलकर खाई में गिरी बस, कई यात्री घायल

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 02:28 PM (IST)

पलक्कड़ः केरल के पलक्कड़ जिले में नेन्मारा के पास पोतुंडी में सोमवार को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस समय हुआ जब रोडवेज की यह बस नेल्लियामपति से नेन्मारा की ओर जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि बस खाई में गिरने के बाद पेड़ों के बीच अटक गई, जिससे वह गहराई में गिरने से बच गई। इस हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 पुलिस के अनुसार, दुर्घटनास्थल पर एक महिला अचेत अवस्था में मिली जिसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं बचाव सेवा के कर्मचारी और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को नेल्लियामपति के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News