इनके लिये नहीं है कहीं कोई विकास, आज भी ले जाते हैं चारपाई पर मरीज

punjabkesari.in Saturday, Dec 01, 2018 - 06:57 PM (IST)

पुंछ (धनुज शर्मा): आजादी के 7 दशक बाद जहां हिंदुस्तान तरक्की तथा विकास के मार्ग पर पूरी तरह अग्रसर होते हुए दुनिया में अपने नाम का डंका बजा रहा है वहीं  पुंछ जिले के यह लोग आज भी तरक्की से कोसो दूर हैं। मंडी तहसील  का गांव छम्बर किनारी एक ऐसा गांव है जिसके  लोगों को आजादी के सत्तर वर्षों बाद भी सडक़ संपर्क को तरस रहे हैं। लोगो को कई किलोमीटर तक पहाड़ों पर पैदल चलने के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। पहाड़ी क्षेत्र तथा वर्षा बर्फबारी के कारण लोगों को और ज्यादा परेशानिओ का सामना करना पड़ता है और कई बार तो लोग अपने घरों तक भी नहीं पहुंच पाते हैं। 


 सबसे यादा परेशानी लोगों को उस समय उठानी पड़ती है जब क्षेत्र में कोई बीमार होता है। बीमार व्यक्ति को लोगों द्वारा चारपाई पर उठाकर उपचार हेतु लेना पड़ता है और कई बार लोग जहां पहाड़ पर फिसलन के कारण हादसों का शिकार हो जाते हैं। वहीं अक्सर देर से अस्पताल पहुंचने के कारण मरीज की जान पर भी बन आती है।  विकास नहीं होने से लोगों का जीवन संघर्षपूर्ण है और लोगों को रोजमर्रा की जिन्दगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों में रोष
ग्रामीणवासियों का कहना है कि आज 70 से अधिक वर्ष से अधिक हो गये हैं पर हम लोग आज भी पाषाण युग का जीवन जीने को मजबूर हैं। हमारे क्षेत्र में सडक़ तक नहीं है, हम लोगों को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है। विकास नाम की कोई चीज ही नहीं है और हम कैसे माने की हम आजाद देश के निवासी हैं। 


क्या कहना है पूर्व विधायक का
इस बारे में पंजाब केसरी द्वारा पूर्व विधायक शाह मोहद तांत्रे से बात की तो उन्होंने कहा की मैंने गांव छम्बर किनारी का दौरा किया था, तब लोगों ने इस सडक़ को लेकर अपनी परेशानी बताई थी जिसके बाद मैंने सडक़ निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू करवाई थी और फण्ड भी जारी किया था पर बाद में चुनाव आदि शुरू हो गए और कार्य रुक गया पर जल्द ही इस सडक़ का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। गांव तक सडक़ का निर्माण कार्य पूरा कर लोगों को राहत प्रदान की जायेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News