बाण गंगा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत

Friday, Jul 19, 2019 - 05:22 PM (IST)

 कटड़ा (अमित कुमार): शुक्रवार कटड़ा के बांणगंगा मार्ग पर मोटरसाइकिल अज्ञात वाहन से जा टकराया, जिसके चलते मोटरसाईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसके पास्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार दुसरा वाहन मोके से फरार हो गया।


जानकारी के अनूसार रविन्द्र सिंह (37)पुत्र चरन देव सिंह निवासी निवासी गोर पलवाल जम्मू (जोकि श्राइनबोर्ड में कार्य करता था) अपने मोटर साईकिल पर सवार होकर जा रहा था की सामने से तेज गति में आ रहे वाहन से जा टकराया। हादसा इतना भयानक था की मोटर साईकिल सवार ने मोके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
 

Monika Jamwal

Advertising