जम्मू के रियासी में सडक़ दुर्घटना, 8 घायल

Saturday, Dec 17, 2016 - 03:04 PM (IST)

जम्मू: जम्मू के रियासी जिले में आज सडक़ दुर्घटना में करीब 8 लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।  मिली जानकारी के अनुसार टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार चालक समेत आठ लोग घायल हो गए।

दुर्घटना रियासी के माहोर में हुई है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।

 

Advertising