चंद सेकंड में बीच सड़क बिखर गया परिवार, मां को ढूंढने दौड़ा मासूम

Monday, Feb 19, 2018 - 06:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरात के बनासकांठा जिले में एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि पूरा परिवार सड़क पर बिखर गया। इस परिवार में एक बच्चा भी शामिल था जो हादसे के तुरंत बाद अपनी मां की ओर दौड़ पड़ा। वह मासूम समझ नहीं पा रहा था कि उसके साथ क्या हुआ है। इस दर्दनाक  घटना की वीडियो भी सामने आई है जिसे देख हर कोई सन्न रह गया। 

वीडियो में​ दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि चंद सेकंड में पूरा परिवार अलग-अलग बिखर गया। इसी बीच एक बच्चा उठा और अपनी मां की और दौड़ पड़ा। वह अपनी मां को उठाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन चोट अधिक लगने के कारण उसकी मां उठ नहीं पा रही है। वहां मौजूद लोग घायल परिवार की मदद करने के लिए आगे आए।


 

Advertising