बिहार में भीषण हादसा, चार पुलिसकर्मियों सहित 5 की दर्दनाक मौत

Monday, Sep 11, 2017 - 01:32 PM (IST)

मुज्जफरपुरः बिहार के मुज्जफरपुर जिले के पानापुर आउट पोस्ट के अकुराहा ढ़ाला के समीप सड़क हादसे में 4 पुलिस कर्मियों सहित 5 की मौत हो गई। वहीं पुलिस उपाध्क्षक (डी.एस.पी.) सहित 3 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अकुराहा ढाला के समीप पुलिस गश्ती दल एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ले रहा था।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण मुरारी प्रसाद भी अपने दल के साथ वहां पहुंच गए। वाहन की तलाशी के बाद पुलिस उपाधीक्षक ने वाहन को छोडऩे का निर्देश दिया। पुलिसकर्मी सड़क के बीच डिवाइडर पर खड़े थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दुर्घटना में 4 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में पुलिस उपाधीक्षक सहित चार लोग घायल हो गए।

घायलों को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में दूसरे वाहन चालक की मौत हो गई। घायल डी.एस.पी. आउट पोस्ट प्रभारी सहित तीन लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मृतक पुलिस कर्मियों की पहचान विश्वमोहन शर्मा, विमल चौधरी, मुन्ना चौधरी और फरमान अंसारी के रूप में की गयी है। वहीं वाहन चालक की शिनाख्त नहीं की जा सकी है।

Advertising