राजद-जदयू में चल रहा है बयानबाजी का दौर

Monday, Jul 24, 2017 - 02:56 PM (IST)

पटनाः महागठबंधन में लगातार बयानबाजी का दौर चल रहा है। राजद की ओर से हो रहे तीखे बयानों का जवाब देने से जदयू प्रवक्ता भी पीछे नही हट रहें हैं। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने जदयू के प्रवक्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनको केवल गाली देना ही आता है। उनके अनुसार सबसे बड़ी परेशानी यह है कि महागठबंधन के लोग भाजपा की बोली बोलने लगे हैं। रघुवंश ने तेजस्वी का पक्ष लेते हुए कहा कि राजद ने इससे भी बड़ी-बड़ी आपदाओं का सामना किया है। 

जदयू के स्पीकरों ने इन आरोपों का कड़ा विरोध किया है। जदयू प्रवक्ता निखिल ने कहा कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहें हैं ना कि भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार से कभी समझौता नही किया है और ना ही वह करेंगे। वह कुशासन की सरकार को कभी चलने नही देंगें। राजद नेता शक्ति सिंह ने कहा कि जदयू नेताओं को भाषा और मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। उन्हें भड़काने वाले बयान नही देने चाहिए। 

Advertising