RJD leader shot: मॉर्निंग वॉक पर निकले RJD नेता को गोली मारी, हालत गंभीर

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2024 - 08:20 AM (IST)

 नेशनल डेस्क: बिहार के मुंगेर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर गुरुवार सुबह अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। जानकारी के अनुसार, पंकज यादव जब हवाई अड्डा मैदान में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तब अपराधियों ने उन पर तीन राउंड फायरिंग की। इस हमले में एक गोली उनके सीने पर लगी।

पंकज यादव मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नवटोलिया के निवासी हैं। गंभीर रूप से घायल यादव को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें तुरंत रेफर कर नेशनल अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और हमलावरों की तलाश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News