मानव श्रृंखला में नहीं शामिल होंगे राजद-कांग्रेस , कहा- यह है अपराध श्रृंखला

Friday, Jan 19, 2018 - 10:36 AM (IST)

रोहतासः बिहार सरकार द्वारा 21 जनवरी को बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ  मानव श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। राजद और कांग्रेस द्वारा इस मानव श्रृंखला में भाग ना लेने का फैसला लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह फैसला जिले के स्थानीय उमापुर मुहल्ले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रमा सिंह यादव की अध्यक्षता में राजद व कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की हुई संयुक्त बैठक में लिया गया। राजद के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पूर्वे ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राजद इस श्रृंखला में भाग नहीं लेगा क्योंकि यह अपराध श्रृंखला है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रमा सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के पैसे का दुरूपयोग कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि एनएच 30 की हालत को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ राज्य में कानून पहले से बने हुए हैं।

Advertising