दिल्ली में कोरोना मामलों ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा केस, दो मरीजों की मौत

Friday, Apr 22, 2022 - 08:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। दिल्ली में आज बीते 24 घंटे में कोविड-19 के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्धारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। 

स्वास्थ्य विभाग द्धारा जारी बयान के अनुसार, 'दिल्ली में बीते 24 घंटों में 1,042 नए कोरोना के केस मिले हैं। इस दौरान अस्पताल में कोरोना से पीडित 2 मरीजों की मौत हो गई है। इस वक्त राजधानी में 3,253 सक्रिय मामले हैं और  सकारात्मकता दर 4.64% दर्ज की गई है। कोविड-19 से आज 757 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। 

 

 

rajesh kumar

Advertising