रिहाना ने अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए वसूली भारी भरकम फीस, इतने में हो जाएंगी सैंकड़ों शादियां

Friday, Mar 01, 2024 - 05:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के बड़े उद्योगपति अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री- वेडिंग फंक्शन एंजॉय कर रहे हैं। 1 से 3 मार्च तक चलने वाले इन प्री- वेडिंग फंक्शन में काफी आर्कषण के केंद्र होंगे। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने घर छोटी बहू के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों की शादी इसी साल जुलाई में होगी।

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

>

 रिहाना देंगी परफॉर्मेंस- 
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में कई सारे ग्लोबल मेहमान शामिल होने वाले हैं। इस बार उन्होंने छोटे बेटे के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए रिहाना को बुलाया है। रिहाना एक जानी-मानी पॉप सिंगर हैं। बताया जा रहा है कि प्री- वेडिंग फंक्शन से पहले यानि की गुरुवार को जामनगर पहुंची। यहां वे जबरदस्त परफॉर्मेंस देने वाली हैं। हालांकि, इसके लिए उन्होंने मोटी फीस भी वसूली हैं। इस रकम में भारत में कई सारी शादियां हो सकती हैं।

वसूली 52 करोड़ की फीस- 

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार रिहाना ने अंबानी के इवेंट के लिए 52 करोड़ रुपये वसूले हैं। इतनी कीमत में लगभग 500 शादियां हो सकती हैं।

पूरे प्री- वेडिंग में  खर्च हुई इतनी रकम- 

वहीं अगर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पूरे प्री- वेडिंग कॉस्ट की बात करें तो यह तकरीबन एक हजार करोड़ रुपये है। जबकि  कैटरिंग पर लगभग 165 करोड़ रुपये की लागत आई है।

 

Radhika

Advertising