अलगााववादियों का श्रीनगर मार्च, प्रशासन ने कंटीली तारों से सीज किया शहर

Tuesday, May 21, 2019 - 12:25 PM (IST)

श्रीनगर :  अलगाववादियों के कश्मीर  स्मरणोत्सव मार्च के मद्देनजर घाटी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं प्रशासन ने एहतियात के तौर पर प्रतिबंध भी लगा दिये हैं। हुरिर्यत कान्फ्रेंस पुराने शहर के ईदगाह में शहीदों के कब्रिस्तान पर आज स्मरणोत्सव मनाने जा रहा है। इसमें दो वरिष्ठ अलगाववादियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम है।
जिन दो नेताओं की याद में मार्च रखा गया है यह दो नेता कश्मीर में अहम स्थान रखते थे। इनमें से एक मीरवायज उमर फारूक के पिता मौलवी मौलाना मोहम्मद फारूक हैं और दूसरा अब्दुल्ला गनी लोन। दोनों को अज्ञात बंदूकधारियों ने 1990 और 2002 में मार दिया था और दोनों को अलगाववादी शहीद का दर्जा देते हैं।


प्रशासन ने सुरक्षाबलों को चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिया है और पांच थाना क्षेत्रों में प्रतिबंध लगा दिये हैं। वहीं कंटीली तारों से जगह-जगह रास्तों को रोक दिया गया है।
  
 

Monika Jamwal

Advertising