4 मंजिलों को तोड़ते हुए गिरा पांच मंजिला इमारत का स्लैब, मलबे में दबने से 7 लोगों की मौत

Saturday, May 29, 2021 - 07:31 AM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के उल्हासनगर में देर रात  पांच मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से 7 लाेगों की मौत हो गई व कई घायल हो गए। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।


नेहरू चौक एरिया में बनी इस इमारत का नाम साईं सिद्धि है जानकारी के अनुसार इमारत की एक बड़ा स्लैब पांचवे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर जा गरी, जिसकी चपेट में आने से 7 लाेगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे  फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे 5वीं मंजिल का स्लैब  चौथी, तीसरी, दूसरी और पहली मंजिल की छत को तोड़ते हुए नीचे आ गिरा। . इंमारत करीब 26 साल पुरानी है, जिसमें 29 परिवार रहते थे। अब तक मलबे से 7 शवों को निकाला जा चुका है। मलबे के नीचे कई लोगों  के फंसे होने की आशंका भी है। 

vasudha

Advertising