एक विवाह ऐसा भी! दूल्हा-दुल्हन ने तिरंगा लहराया और गाया राष्ट्रगान

Saturday, Feb 02, 2019 - 10:49 AM (IST)

मंदसौर: गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इसी बीच मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक ऐसा वाक्या सामने आया है जहां गणतंत्र दिवस के खास मौके पर दूल्हा-दुल्हन फेरे से पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराते नजर आए। वाक्या मंदसौर जिले के दलोदा में एक शादी दौरान का है। शादी की रस्म शुरू होने से पहले दूल्हा-दुल्हन ने बाकायदा राष्ट्रीय ध्वज का वंदन किया। 

दूल्हा-दुल्हन ने गाया राष्ट्रगान 
दूल्हा-दुल्हन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान भी गाया व उसके बाद शादी की रस्में शुरू हुईं। सात फेरे लेने से पहले दूल्हा-दुल्हन ने अपना राष्ट्र धर्म निभाया। दूल्हा अंकित शुजालपुर का है जो चार्टर्ड अकाऊंटैंट है और दुल्हन पायल दलोदा की है जो खुद एक शिक्षिका है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस था और ऐसे मौके पर शादी समारोह में मेहमान भी आए हुए थे। दूल्हा-दुल्हन के मन में विचार आया कि क्यों न पहले अपना राष्ट्र धर्म पूरा कर लिया जाए, उसके बाद परिवार का धर्म। सबसे पहले उन्होंने सुबह राष्ट्रीय ध्वज फहराया, राष्ट्रगान गाया और उसके बाद शादी की दूसरी रस्में शुरू हुईं। इसके बाद सारे बाराती राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गानों पर जमकर थिरके। बाद में दूल्हे अंकित और दुल्हन पायल ने बताया कि मन में एक ख्याल आया कि क्यों न पहले अपना राष्ट्र धर्म निभाया जाए।

Anil dev

Advertising