जम्मू कश्मीर में नहीं खुले धार्मिक स्थल, अगले आदेश तक जारी है प्रतिबंध

Monday, Jun 08, 2020 - 11:50 AM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर सरकार ने फिलहाल यूटी में किसी भी धार्मिक स्थल को खोलने की अनुमति नहीं दी है। सरकार ने नये निर्देश जारी किये हैं जो आज से लागू होंगे। इन नये निर्देशों में कुछ चीजों को फिलहाल बंद रखा गया है और उनमें धार्मिक प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। यूटी में बसांे को भी बंद रखा गया है।


नये आदेश के अनुसार यूटी के अंदर चलने वाली और बाहर से आने वाली बसों को बंद रखा गया है। स्कूलों, कालेजों, यूनिवर्सिटी और अन्य  शैक्षिण प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया है। आंगनवाड़ी केन्द्रों को भी बंद रखा गया है जबकि आॅनलाइन शिक्षा जारी है। वहीं सिनेमा हाल, खेल के मैदान व अन्य ऐसे स्थान यहां पर जनता जमा हो सकती है, बंद रखने के आदेश हैं। जनता की आवाजाही रात को 8 बजे से सुबह पांच बजे तक बंद है। 65 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को घरों में रहने को कहा गया है।
  
 

Monika Jamwal

Advertising