राफेल डील में नया मोड़, 'मेक इन इंडिया' के तहत रिलायंस को मिला ठेेका

Tuesday, Oct 16, 2018 - 12:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर जारी घमासान के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है। फ्रांस की एक एविएशन वेबसाइट ने दशॉ के डॉक्युमेंट पर आधारित एक रिपार्ट जारी की है, जिसमें दावा किया गया है कि 'मेक इन इंडिया' क्लॉज के तहत दशॉ के शीर्ष प्रबंधन ने फ्रेंच कॉन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन से विचार-विमर्श कर रिलायंस को ठेका देने का फैसला लिया था। 

पेरिस के रिसर्चर पूर्व वायु सेना अधिकारी और रक्षा मामलों से जुड़े लेखक येस पैगोट के इस दावे से राफेल डील को लेकर एक नया मोड़ आ गया है। बता दें कि हाल ही में फ्रांस मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दसॉ एविएशन के पास रिलायंस डिफेंस से समझौता करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। इससे पहले पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के भी उस दावे को प्रकाशित किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि राफेल सौदे के लिए भारत सरकार ने अनिल अंबानी की रिलायंस का नाम प्रस्तावित किया था और दसॉ एविएशन कंपनी के पास दूसरा विकल्प नहीं था। 


गौरतलब है कि एनडीए सरकार में 23 सितंबर, 2016 को 36 लड़ाकू विमान की डील साइन की गई। ये डील 8.7 बिलियन डॉलर में की गई थी। इस डील क तहत सभी 36 विमान फ्रांस में ही निर्मित किए जाएंगे और तैयार विमान भारत को सौंप दिए जाएंगे। वहीं, कांग्रेस राफेल विमान की कीमतों और इस सौदे में रिलायंस डिफेंस को ऑफसेट पार्टनर चुनने पर लगातार सवाल उठा रही है।


 

vasudha

Advertising