‘‘द हेराम्बी फैक्टर‘‘ नामक पुस्तक का विमोचन

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 07:36 PM (IST)

चण्डीगढ़, 10 अक्तूबर -(अर्चना सेठी)  हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज पूर्व राजदूत सरदार गुरजीत सिंह द्वारा लिखित ‘‘द हेराम्बी फैक्टर‘‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया और लेखक को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी व सचिव राज्यपाल  अतुल द्विवेदी उपस्थित रहे।


राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक अफ्रीका के साथ भारत की आर्थिक व विकासात्मक साझेदारी में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी और पाठकों को भारत द्वारा अफ्रीका में किए गए विकास कार्यों की जानकारी से अवगत करवाएगी। इसके साथ पुस्तक के अध्ययन से महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को अफ्रीकी देशों के साथ भारत के सम्बधों की जानकारी मिलेगी जो अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धों के लिए ज्ञानवर्धक तो होगी ही साथ ही उनके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में भी लाभदायक सिद्ध होगी।


पुस्तक के लेखक सरदार गुरजीत सिंह, जो अफ्रीकन युनियन देशों, किनिया, इथोपिया, इण्डोनेशिया, फिलिपिन्स, जर्मनी सहित कई ऐशियन देशों में राजदूत रहे है, ने बताया कि इस पुस्तक में पिछले दो दशक के दौरान भारत के साथ अफ्रीका के आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक सम्बन्धों का विवरण किया गया है। इसके साथ-साथ अफ्रीका के विकास में भारत के योगदान की समीक्षा भी की गई है।


उन्होंने ने बताया कि पुस्तक में यह भी दर्शाया गया है कि दोनों देश विकास के सामान्य लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सहकारी भावना से काम करके किस प्रकार से आगे बढ़ सकते हैं। सरदार गुरजीत सिंह के अनुसार यह पुस्तक 2000 से 2020 तक की भारत-अफ्रीका नीति के आधार पर तैयार की गई है।


सरदार गुरजीत सिंह ने बताया कि पुस्तक लेखन के लिए अफ्रीका में रह कर व्यवसाय कर रहे लोगों से लम्बी मन्त्रणा की और उनके अनुभवों के आधार पर तैयार की गई। विश्वास है कि यह पुस्तक अफ्रीका देशों के साथ भारत के सम्बन्ध को और आगे बढ़ाएगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News