रहबरे-खेल शारीरिक शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन,अन्य केन्द्र शासित प्रदेशों की तर्ज पर प्रोबेशन पीरियड और ग्रेड की मांग

Thursday, Jul 02, 2020 - 05:32 PM (IST)

साम्बा : साम्बा जिले के रहबरे-खेल शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने आज विजयपुर में एक विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को उठाया। इन फिजिकल टीचर्स ने केंद्र सरकार और खासतौर पर केंद्रशासित प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जाए और इनकी जायज मांगों को माना जाए। इन शिक्षकों ने केन्द्रीय पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भी अनुरोध करते हैं कि वे उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाएं और देश के अन्य केंद्र शासित राज्य की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर के फिजिकिल एजुकेशन टीचर्स को प्रोबेशन पीरियड और ग्रेड प्रदान करते हुए नियमित करें। 


    इन शिक्षकों ने बताया कि यह लोग भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और महासचिव भाजपा अशोक कौल के साथ भी भाजपा पार्टी कार्यालय त्रिकुटा नगर जम्मू में मिले थे और प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना ने इन्हें नियमितीकरण के साथ ही अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के समान परिवीक्षा अवधि के लिए आश्वासन दिया था। इनका कहना था कि यह लोग उच्चशिक्षित हंै और पीएचडी के साथ ही नेट, सेट जैसी परीक्षाएं पास कर चुके हैं, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता हैं जिन्होंने जम्मू और कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया है लेकिन उन्हें केवल 3000 रु पए प्रति माह वेतन दिया जा रहा है जो सरासर बेइंसाफी है। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता नरेंद्र चिब, अश्विनी भगत, अवनीत मनगोत्रा, नरेश सिंह, रोशन लाल और मोनिका शर्मा भी मौजूद रहे। 
 

Monika Jamwal

Advertising