बांदीपोरा में छह गांव रेड जोन घोषित, आसपास के गांव भी बफर जोन बनाए गए

Tuesday, Apr 07, 2020 - 08:44 AM (IST)

श्रीनगर (अरीज) : बांदीपोरा जिले में छह गांव  को रेड जोन घोषित किया गया है और उनके आसपास के गांवों को भी बफर जोन घोषित कर दिया  गया। पिछले दो दिनों में इन गांवों के छह लोगों को कोरोना वायरस पाजिटिव पाया गया है। इन गाँवों में कोनन, गुंडकैसर, गुंड-दाछीना, हकबारा, मदवान और पेठकोट शामिल हैं। जिला आयुक्त, बांडीपोरा, शाहबाज अहमद मिर्जा ने कहा कि इन गांवों से मिले छह पाजिटिव मामलों के मद्देनजर, धारा 144 सी.आर.पी.सी के तहत प्रतिबंधात्मक उपायों को शुरू करना अनिवार्य हो गया है।  जिला आयुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत, इन गांवों में किसी भी व्यक्ति को आने जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति के लिए, लोग कंट्रोल रूम से ०१९५७-२२५०२४ या ०१९५७-२२५३२३ पर संपर्क कर सकते हैं।


जिला आयुक्त ने आदेश के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इन गांवों के लोगों को आवश्यक सेवाएं प्रदान करेगा। 
 

Monika Jamwal

Advertising