BJP का उड़ा मजाक, सोशल मीडिया पर बोले लोग, ''बिक गया लाल किला''
Sunday, Apr 29, 2018 - 08:36 AM (IST)
नई दिल्ली: लाल किले को सौंदर्यीकरण के लिए डालमिया ग्रुप द्वारा गोद लिए जाने का फैसला होते ही सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर ‘बिक गया लाल किला’ , #LalQuila की ट्रोलिंग होने लगी। देश की इस ऐतिहासिक धरोहर को संवारने की खातिर डालमिया ग्रुप ने 25 करोड़ की डील की है।
नोटबंदी के बाद देश की आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई है कि #LalQuila को भी गिरवी रखना पड़ा हैं।
— Mobin Gada (@MobinGada) April 29, 2018
इस तरह ऐतिहासिक स्मारक गोद लेने वाला भारत का यह पहला कॉर्पोरेट हाऊस बन गया है। लाल किले को संवारने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो जाएगी।
* लालकिला डालमिया ले गए
— Satpal Dewasi (@DewasiSatpal) April 29, 2018
अब ताजमहल की बारी है।
मोदी की लीला न्यारी है
देश की बिक्री जारी है।*#LalQuila