रेडक्रास वालंटियर्स ने साम्बा शहर में बांटे मास्क

Friday, Aug 20, 2021 - 05:12 PM (IST)

साम्बा : इंडियन रेडक्रास सोसायटी साम्बा की तरफ से शहर में विभिन्न जगहों पर लोगों की सुरक्षा के लिए मास्क बांटे गए।

इस मौके पर जिला साम्बा के एक दर्जन से अधिक रेडक्रास वालंटियर्स प्रमुख रूप से मौजूद थे और उन्होंने शहर के प्रत्येक चौराहे, रेहड़ी-फड़ी और बिना मास्क के घुम रहे लोगों को मास्क दिए। इस मौके पर वालंटिसर्य विनोद कुमार, मुकेश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए हमे सभी नियमों का पालन करना होगा और बाजार व भीड़ वाली जगह पर आने पर मास्क जरूर पहनना चाहिए।
 

Monika Jamwal

Advertising