देशमुख के खिलाफ वसूली का मामला: ईडी ने रिकॉर्ड किया परमबीर का बयान

Monday, Dec 06, 2021 - 12:13 AM (IST)

मुंबईः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह का बयान रिकॉर्ड किया। ईडी ने उनका यह बयान महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ हवाला कारोबार के संदर्भ में रिकॉर्ड किया। 

सूत्रों ने बताया कि ईडी के एक उपनिदेशक ने शुक्रवार को सिंह से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी और इसके बाद उनका बयान रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले ईडी ने सिंह को तीन बार समन भेजा था, लेकिन वह ईडी के अधिकारियों के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। 

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले महाराष्ट्र सरकार ने सिंह तथा अन्य लोगों के खिलाफ उगाही करने को लेकर प्राथमिक दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया था। देशमुख और उनके सहयोगी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। गत मार्च महीने में सिंह ने एंटीलिया बम कांड की घटना के बाद पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने पर देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। 

उन्होंने कहा था कि श्री देशमुख पुलिस अधिकारियों से मुंबई के रेस्तरां तथा बारों से 100 करोड़ रुपये प्रति माह संग्रहित करने को कह रहे हैं। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता ने इन आरोपों को निराधार करार दिया था। 

Pardeep

Advertising