328 दिनों बाद क्रिस्टीना गुरूवार को लौटेंगी धरती पर, बनाया रिकॉर्ड

Wednesday, Feb 05, 2020 - 11:29 AM (IST)

नई दिल्ली: अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला का रिकॉडर् अपने नाम करने के बाद अमेरिकी की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच गुरुवार को धरती पर लौटेंगी। सुश्री कोच 328 दिन तक अंतररष्ट्रीय अंतरक्षि स्टेशन में रहने और विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों तथा मिशनों को अंजाम देने के बाद धरती पर वापस आ रही हैं। इससे पहले कोई भी महिला अंतरिक्ष यात्री इतने लंबे मिशन पर नहीं गई हैं। पिछला रिकॉडर् अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन के नाम था जो 2016-17 के दौरान स्टेशन कमांडर के रूप में 288 दिन तक अंतररष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रही थीं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि इस मिशन से वैज्ञानिकों को भविष्य के चंद्र एवं मंगल मिशनों के लिए महत्वपूर्ण डाटा मिले हैं। सुश्री कोच के साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरक्षि यात्री लूका परमितानो और रूस के अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर स्क्वोर्त्सोव भी गुरुवार को धरती पर वापस लौटेंगे। यह सुश्री कोच का पहला अंतरिक्ष मिशन था। अपने पहले ही मिशन में वह लगातार सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की सूची में स्कॉट केली के बाद दूसरे स्थान पर पहुँच गयी हैं जो 340 दिन तक लगातार अंतरिक्ष में रहे थे।



अंतरिक्ष में 328 दिन के अपने प्रवास के दौरान सुश्री कोच ने धरती के 5,248 चक्कर लगाते हुए 13.9 करोड़ किलोमीटर की यात्रा की है। यह 291 बार चांद पर पहुंचकर वापस आने जितनी दूरी है। उन्होंने छह अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर चहलकदमी की और इस दौरान खुले अंतरिक्ष में 42 घंटे 15 मिनट बिताए। अपने अंतिम स्पेसवॉक में वह जेसिका मीर के साथ बाहर निकली थीं। इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी स्पेसवॉक में पूरी तरह महिलाओं का दल अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर गया हो। 

 

rajesh kumar

Advertising