कोरोना मामलों में गिरावट- 50 दिन बाद आए सबसे कम 1.52 लाख नए केस...3128 मरीजों की मौत

Monday, May 31, 2021 - 12:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। भारत में 50 दिन बाद कोविड-19 के सबसे कम नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी निरंतर इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 1.52 लाख नए केस सामने आए हैं। वहीं मौतों के आंकड़े में भी गिरावट देखी गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 18वें दिन संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या नए मामलों से अधिक रही।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीत 24 घंटे में 1,52,734 नए मामले आए हैं जबकि एक दिन में 3128 मरीजों की मौत हुई है। वहीं एक दिन में  2,38,022 लोग कोरोना से ठीक हुए है।

देश में अब कोरोना के कुल केस 2,80,47,534 हैं जिनमें से  2,56,92,342 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। कोरोना से अब तक कुल 3,29,100 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के एक्टिव केस 20,26,092 है। कोरोना संकट के बीच देश में वैक्सीनेशन भी चल रहा है। इस वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक  21,31,54,129 लोगों को कोरोना टीका लग चुका है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3,128 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 814, तमिलनाडु के 493, कर्नाटक के 381, केरल के 186, पश्चिम बंगाल के 142, उत्तर प्रदेश के 138 और पंजाब के 127 लोग थे। आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 3,29,100 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 94,844, कर्नाटक के 28,679, दिल्ली के 24,151, तमिलनाडु के 23,754, उत्तर प्रदेश के 20,346, पश्चिम बंगाल के 15,410, पंजाब के 14,432 और छत्तीसगढ़ के 13,016 लोग थे।


 

Seema Sharma

Advertising